Railway DDA ISRO Police CWC Job नवंबर में महीने में इन सरकारी नौकरियों के लिए कर सकते हैं अप्लाई, देखें लिस्ट
अगर आप भारतीय रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके पास एक शानदार मौका है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 64 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर, 2025 है। आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को irctc.com पर जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा। अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें। अपने जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें। पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

सीडब्ल्यूसी में नौकरी का मौका
सरकारी कंपनी, सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (सीडब्ल्यूसी) ने भी एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, सीडब्ल्यूसी जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और जूनियर एग्जीक्यूटिव (राजभाषा) के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू हो गई है। आईबीपीएस द्वारा आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं, इसलिए फॉर्म भरने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाना होगा। उम्मीदवार 15 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।
पुलिस विभाग में भी भर्ती शुरू
अगर आप पुलिस विभाग में नौकरी के इच्छुक हैं, तो मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार (सब-इंस्पेक्टर) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 नवंबर तक esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
10वीं पास इसरो में आवेदन करें
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा भर्ती अभियान शुरू किया है। ISRO ने तकनीशियन-B, फार्मासिस्ट-A और कई अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर, 2025 से शुरू होकर 13 नवंबर, 2025 तक चलेगी।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद होने वाले कौशल परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में काम करना चाहते हैं।
डीडीए में एक हज़ार से ज़्यादा पदों पर भर्ती
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने कुल 1,732 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर 5 नवंबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
स्नातकों के लिए रेलवे में अवसर
आरआरबी एनटीपीसी 2025 भर्ती के तहत, रेलवे में कई पदों पर स्नातक उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से देश भर के विभिन्न रेलवे ज़ोन और उत्पादन इकाइयों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क शामिल हैं। उम्मीदवार 27 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।







