Nrega Job Card List 2025: नरेगा जॉब कार्ड की सभी राज्यों की नई लिस्ट जारी
ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले ऐसे श्रमिक व्यक्ति जिन्होंने अपने क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए नरेगा जॉब कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया है उन सभी के लिए अच्छी खबर है क्योंकि हाल ही में नरेगा जॉब कार्ड की नई लिस्ट को संशोधित रूप से जारी कर दिया गया है।

यह लिस्ट विभिन्न ग्राम पंचायत के लिए अलग-अलग प्रकार से जारी हुई है जिसमें उन सभी श्रमिकों के नाम को शामिल करवाया गया है जो अपनी पात्रताओं के आधार पर जॉब कार्ड के लिए योग्य अर्थात जिन्हें इस वर्ष रोजगार मिलने वाला है।
अगर आप भी ऐसे ही श्रमिकों में से एक है जो नरेगा जॉब कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए आवेदन की स्थिति के आधार पर नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम शीघ्रता के साथ चेक कर लेना चाहिए।
श्रमिकों की जानकारी के लिए बता दें कि नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को ग्राम सभा के द्वारा स्वीकृति प्रदान करवाई जाती है जो श्रमिकों के आवेदन की स्थिति के आधार पर कई भागों में जारी होती है। श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह लिस्ट ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से उपलब्ध करवाई गई है।
जो श्रमिक व्यक्ति नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक करने से पहले हमारे इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं उन सभी के लिए हम यहां पर नरेगा जॉब कार्ड से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी और साथ में ही लिस्ट चेक करने की विधि भी साझा करेंगे ताकि उनके लिए कोई दिक्कत ना हो।
| विभाग का नाम | ग्रामीण विकास विभाग |
| लेख का प्रकार | जॉब कार्ड लिस्ट |
| क्षेत्र | सभी राज्य |
| पात्रता | ग्रामीण परिवार |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से अधिक |
| लाभ | श्रमिकों को 100 दिनों तक रोजगार |
| अतिरिक्त भुगतान | 10% तक |
| कार्ड की वैधता | 5 वर्ष |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://nregastrep.nic.in/ |
नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए निम्न पात्रताओं के आधार पर ही श्रमिकों के लिए लिस्ट में शामिल किया जाता है:-
- भारतीय मूल निवासी व्यक्ति जो ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हो।
- उनके पास मजदूरी के अलावा आय का कोई दूसरा विकल्प नहीं होना चाहिए।
- जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवेदक व्यक्ति परिवार का मुखिया हो जिसकी आयु 18 वर्ष से ऊपर की हो चुकी हो।
- परिवार का कोई भी सदस्य परमानेंट रोजगार में संलग्न ना हो।
- आवेदक के नाम पर कोई निजी संपत्ति या फिर जमीन नहीं होनी चाहिए।
सरकार के द्वारा चलाई जा रही मनरेगा योजना के अंतर्गत श्रमिक लोगों के लिए बनाए जाने वाला नरेगा जॉब कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जिसका उद्देश्य केवल यही है कि श्रमिक व्यक्तियों के लिए उनके ही क्षेत्र में 100 दिनों तक का गारंटीड रोजगार प्रदान करवाया जा सके ताकि उनके लिए बाहर शहरों में जाकर मजदूरी करने की आवश्यकता ना हो।
श्रमिकों के लिए नरेगा जॉब कार्ड काफी कल्याणकारी साबित हुआ है क्योंकि अब वे अपने परिवार के साथ रहकर सरकारी रोजगार कार्यों में संलग्न हो सकते हैं और बिना किसी परेशानियों के रोजगार में हिस्सा ले सकते हैं।
नरेगा जॉब कार्ड की विशेषताएं निम्न प्रकार से है:-
- मनरेगा योजना के अंतर्गत नरेगा जॉब कार्ड हर वर्ष नए श्रमिकों के लिए बनाया जाता है।
- जॉब कार्ड के अंतर्गत पुरुष तथा महिलाओं दोनों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं।
- इस योजना में महिला पुरुष अपने काम के आधार पर समान वेतन ले सकते हैं।
- जॉब कार्ड में श्रमिकों की मजदूरी का पूरा विवरण स्पष्ट तरीके से दर्ज किया जाता है।
- जॉब कार्ड धारक श्रमिकों के लिए काम के वेतन भुगतान हर 2 सप्ताह में किया जाता है।
ऐसे श्रमिक व्यक्ति जिनके आवेदन के आधार पर नरेगा जॉब कार्ड तैयार करवाया जाता है उन सभी के लिए पंजीकरण के 15 दिनों के बाद ही रोजगार की स्वीकृति प्रदान करवा दी जाती है अर्थात में इस अवधि में अपने ही क्षेत्र में रोजगार कार्यों में संलग्न हो सकते हैं।
जिन जॉब कार्ड धारक श्रमिकों के लिए रोजगार संबंधी जानकारी में किसी भी प्रकार की सुविधा या परेशानी होती है तो वह अपने नजदीकी श्रमिक कार्यालय या फिर ग्राम प्रधान के माध्यम से मार्गदर्शन ले सकते हैं।
ऑनलाइन घर बैठे नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक करने की विधि निम्न प्रकार से है:-
- नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आपके लिए एप्लीकेशन डाटा वाला ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक करें।
- यहां से अपने राज्य तथा जिला की जानकारी को सेलेक्ट कर लेना होगा।
- साथ में अपनी जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत का चयन करते हुए कैप्चा कोड भरे।
- अंत में सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देते हैं तो इस प्रकार से ऑनलाइन स्क्रीन पर नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट शो हो जाएगी जहां से अपना नाम चेक कर सकते हैं।
जिन श्रमिक व्यक्तियों का कार्य स्थल 5 किलोमीटर या फिर उससे दूर है उन सभी के लिए अतिरिक्त भुगतान का 10% तक दिया जाता है।
श्रमिकों के लिए नरेगा जॉब कार्ड का फायदा यही है कि उनके लिए रोजगार का अधिकार, सुरक्षित आय, सरकारी प्रोत्साहन आसानी से मिल पाता है तथा मजदूर व्यक्ति धोखाधड़ी से भी बच सकते हैं।
जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवेदन श्रमिक कार्यालय या फिर ऑनलाइन मनरेगा की वेबसाइट पर किया जा सकता है।







