Home Guard Vacancy : 45000 यूपी होमगार्ड भर्ती का रास्ता साफ, UPPRPB कराएगा बहाली, पंजीकरण 1 जुलाई से, जानें योग्यता
UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में 45,000 से ज़्यादा होमगार्डों की भर्ती का रास्ता साफ़ हो गया है। सरकार ने एक शासनादेश जारी कर दिशा-निर्देशों को मंज़ूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को इन भर्तियों के लिए नामांकन की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड कांस्टेबल भर्ती की तरह ही इन भर्तियों का आयोजन करेगा। इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होगी। आवेदकों का हाई स्कूल पास होना अनिवार्य है। हालाँकि पहले 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने का सुझाव दिया गया था, लेकिन अब इसे 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर दिया गया है। लिखित परीक्षा के बाद, शारीरिक मानकीकरण परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। सफल उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

बोर्ड प्रत्येक ज़िले में रिक्त पदों के लिए आवेदकों का ऑनलाइन पंजीकरण करेगा। सरकार ने एक दिशानिर्देश जारी किया है। होमगार्ड स्वयंसेवकों का पंजीकरण होमगार्ड विभाग के अधियाचन के अनुसार, उनके मूल ज़िलों में होने वाली रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा। पंजीकरण 1 जुलाई से शुरू होगा। प्रत्येक जिले में रिक्तियों का विवरण होमगार्ड जिला कमांडेंट द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
आवेदन पत्र के साथ अंकतालिका या प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग रिक्तियों का भी स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा। आरक्षण की गणना रिक्तियों के आधार पर होगी। पंजीकरण के लिए, होमगार्ड महानिदेशक, आरक्षण की गणना के बाद जिलों में रिक्त पदों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में पुलिस भर्ती बोर्ड को भेजेंगे।
आवेदकों को उसी जिले के लिए आवेदन करना होगा जहाँ के वे मूल निवासी हैं। उपक्रम सेवाओं में कार्यरत नियमित कर्मचारी पंजीकरण के लिए पात्र नहीं होंगे। किसी निगम या निकाय से हटाए गए कर्मचारी भी पात्र नहीं होंगे। जिन पर न्यायालय में कोई आपराधिक मामला लंबित है, वे भी पंजीकरण के लिए पात्र नहीं होंगे। एक से अधिक पत्नी/पति वाले व्यक्ति भी पात्र नहीं होंगे।
दो किलोमीटर की दौड़ के बजाय, पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ना होगा।
- पुरुषों की ऊँचाई 168 सेमी और महिलाओं की ऊँचाई 152 सेमी होनी चाहिए। पुरुषों की छाती का माप बिना फुलाए कम से कम 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। महिलाओं का वजन कम से कम 40 किलोग्राम होना चाहिए।
- एनसीसी के लिए अतिरिक्त अंक दिए जाएँगे।
- (i) यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान हों, तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। (ii) यदि उपरोक्त बातों पर विचार करने के बाद भी दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान हों, तो अभ्यर्थियों की वरीयता उनके हाई स्कूल प्रमाणपत्रों में उल्लिखित उनके नामों के अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के अनुसार निर्धारित की जाएगी।
- होमगार्ड के लिए कोई प्रतीक्षा सूची तैयार नहीं की जाएगी।
क्रमांक विवरण अतिरिक्त अंक
1- एनसीसी प्रमाणपत्र धारक
सी प्रमाणपत्र धारक – 03 अंक
बी प्रमाणपत्र धारक – 02 अंक
ए प्रमाणपत्र धारक – 01 अंक
2- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स प्रमाणपत्र धारक – 01 अंक
7(2) युवा रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित “आपदा मैत्री प्रशिक्षण” कार्यक्रम के प्रमाणपत्र धारकों को उपरोक्त बिंदु संख्या 07(1) में उल्लिखित अधिमान्य योग्यताओं में दिए गए अंकों के अतिरिक्त 03 अंक प्रदान किए जाएँगे।
7(3) यदि अभ्यर्थी के पास वैध चार पहिया वाहन चलाने का लाइसेंस है, तो
अधिमान्य योग्यताओं में दिए गए अंकों के अतिरिक्त एक अंक प्रदान किया जाएगा।







