Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CG Vyapam छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में निकली इन पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू

Published On: November 1, 2025
Follow Us

CG Vyapam छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में निकली इन पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू

अगर आप हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आपके लिए एक नई भर्ती अधिसूचना जारी की है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा (HJJA25) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 31 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 नवंबर तक इस पद के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।

कनिष्ठ न्यायिक सहायक एवं कनिष्ठ न्यायिक सहायक (कम्प्यूटर) के प्रथम चरण हेतु लिखित भर्ती

  1. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि – 31.10.2025 (शुक्रवार)
  2. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि – 25.11.2025 (मंगलवार) शाम 5:00 बजे तक
  3. त्रुटि सुधार – 26.11.2025 से 28.11.2025, शाम 5:00 बजे तक
  4. संभावित परीक्षा तिथि – 04.01.2026 (रविवार)
  5. परीक्षा समय – सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
  6. प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि – 29.12.2025 (सोमवार)
  7. परीक्षा केंद्र – बिलासपुर, रायपुर

अधिक जानकारी के लिए, आप व्यापमं की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।

कृपया ध्यान दें कि परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन करने पर ही किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के निवासी और परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा जिससे अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान किया था।

Apply

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment