Cg Bal Adhikshak Bharti : बाल अधीक्षक के 55 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख को है आवेदन की आखिरी तारीख
CG Job: इन पदों पर चयन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। परीक्षा 300 अंकों की होगी और साक्षात्कार 30 अंकों का होगा। परीक्षा में छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान पर 50 प्रश्न और बच्चों से संबंधित सामान्य ज्ञान पर 100 प्रश्न होंगे।
छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल देखभाल संस्थाओं में अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 8 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अधीक्षक के 55 पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर और विधि में स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए चयन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा 300 अंकों की और साक्षात्कार 30 अंकों का होगा। परीक्षा में छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न और बच्चों से संबंधित सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न पूछे जाएँगे।
महत्वपूर्ण टीप:-
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक पदों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है।
- यह विज्ञापन संबंधित विभाग के मांग-पत्र में उल्लेखित पदों की संख्या के अनुरुप प्रकाशित किया जा रहा है।
- दिव्यांगजन के आरक्षण हेतु अधीक्षक (बाल देखरेख संस्थाएं) के पद को शामिल नहीं किया गया है।
- परीक्षा योजना परिशिष्ट ‘एक’, पाठ्यक्रम परिशिष्ट ‘दो’, ऑनलाइन आवेदन करने के संबंध में निर्देश एवं अन्य जानकारी परिशिष्ट ‘तीन’ में उल्लेखित है।
- रिक्तियों में आरक्षणः-
(i) उपरोक्त तालिका के कॉलम नंबर 4, 5 एवं 6 में दर्शित पद केवल छत्तीसगढ़ के लिए अधिसूचित राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं एवं उपरोक्त तालिका के कॉलम नंबर 7, 8, 9 एवं 10 केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी महिला अभ्यर्थियों हेतु आरक्षित है।
(ii) छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) श्रेणी के अतिरिक्त अन्य सभी (छत्तीसगढ़ राज्य के अनारक्षित एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अतिरिक्त अन्य राज्य के अभ्यर्थी) के आवेदन अनारक्षित श्रेणी के अन्तर्गत आएंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी नियमों का अवलोकन कर स्वयं सुनिश्चित कर लें कि उन्हें परीक्षा में सम्मिलित होने की पात्रता है अथवा नहीं। यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के किसी भी चरण में अथवा परीक्षाफल घोषित होने के बाद भी अनर्ह (Ineligible) पाया जाता है अथवा उसके द्वारा दी गई कोई भी जानकारी गलत पाई जाती है तो उसकी अभ्यर्थिता/चयन परिणाम निरस्त किया जा सकेगा।
(2) पद का विवरण, वेतनमान, शैक्षणिक अर्हता एवं अन्यः-
(i) पद का नाम :- अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था)
(ii) सेवा श्रेणी :- राजपत्रित कनिष्ठ द्वितीय श्रेणी कार्यपालिक
(!!!) वेतन मैट्रिक्स :- वेतन मैट्रिक्स लेवल-09 (9300-34800+ग्रेड पे 4300)
इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते देय होंगे।
(iv) आवश्यक शैक्षणिक अर्हताएं :-
(क) समाज कार्य (एम.एस.डब्ल्यू.) समाजशास्त्र/मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर/विधि में स्नातक उपाधि
(3) परिवीक्षा अवधिः- चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 03 वर्ष की परिवीक्षा पर की जाएगी।
महत्वपूर्ण नोटः-
(i) अभ्यर्थी के पास उपर्युक्त आवश्यक शैक्षणिक अर्हताओं, अनुभव एवं अन्य अर्हताओं का “प्रमाण-पत्र ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि तक धारित करना आवश्यक है।
(ii) ऑनलाइन आवेदन के साथ कोई भी प्रमाण पत्र संलग्न करने की आवश्यकता नहीं है।
(4) निर्धारित आयु सीमाः-
अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2025 को 21 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 वर्ष की छूट देय होगी अर्थात अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी।
उच्चतर आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये निर्देशों के तहत निम्नानुसार छूट की पात्रता होगीः-
(i) यदि अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) का हो तो उसे उच्चतर आयु सीमा में पांच वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
(ii) छत्तीसगढ़ शासन के स्थायी/अस्थायी/वर्क चार्ज या कांटिजेंसी पेड कर्मचारियों तथा छत्तीसगढ़ राज्य के निगमों/मंडलों आदि के कर्मचारियों के संबंध में उच्चतम आयु सीमा 38 वर्ष रहेगी। यही अधिकतम आयु परियोजना कार्यान्वयन समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी स्वीकार्य होगी।
(!!!) ऐसा अभ्यर्थी जो छटनी किया गया सरकारी सेवक हो, अपनी आयु में से उसके द्वारा पूर्व में की गई सम्पूर्ण अस्थाई सेवा की अधिक से अधिक 7 वर्ष तक की कालावधि, भले ही वह कालावधि एक से अधिक बार की गई सेवाओं का योग हो, कम करने के लिए अनुज्ञात किया जाएगा परन्तु उसके परिणाम-स्वरूप उच्चतम आयु सीमा, तीन वर्ष से अधिक न हो। स्पष्टीकरणः “छटनी किये गये सरकारी सेवक” से तात्पर्य है जो इस राज्य (अर्थात् छत्तीसगढ़ राज्य) या किसी भी संघटक इकाई की अस्थायी सेवा में लगातार कम से कम छः माह तक रहा हो तथा जो रोजगार कार्यालय में अपना नाम रजिस्ट्रीकृत कराने या सरकारी सेवा में नियोजन हेतु आवेदन देने की तारीख से अधिक से अधिक तीन वर्ष पूर्व स्थापना में कमी किये जाने के कारण सेवामुक्त किया गया हो।
(iv) ऐसे अभ्यर्थी को, जो छत्तीसगढ़ भूतपूर्व सैनिक हो, अपनी आयु में से उसके द्वारा पहले की गई समस्त प्रतिरक्षा सेवा की अवधि कम करने की अनुमति दी जाएगी







