Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

लाडो प्रोत्साहन योजना: अब बेटियों को मिलेंगे ₹1.50 लाख, निजी विद्यालयों की छात्राएं भी होंगी लाभान्वित

Published On: November 17, 2025
Follow Us

लाडो प्रोत्साहन योजना: अब बेटियों को मिलेंगे ₹1.50 लाख, निजी विद्यालयों की छात्राएं भी होंगी लाभान्वित

Lado Incentive Scheme 2025 : सरकार की ओर से किसानों के साथ ही महिलाओं और बेटियों के लिए कई प्रकार की लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, इन्हीं योजनाओं में से एक लाडो प्रोत्साहन योजना भी शामिल है। यह राज्य सरकार की ओर से बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। हाल ही में राज्य सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ा दिया है। ऐसे में अब इस योजना का लाभ केवल सरकारी विद्यालयों की छात्राओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा। योजना के तहत बेटियों को 1.50 लाख रुपए दिए जाएंगे।

कितनी मिलेगी 1.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
दरअसल, राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश की बेटियों के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को 21 वर्ष की आयु तक कुल 1.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता सात किस्तों में दी जाएगी। इससे पहले योजना के तहत 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही थी।

योजना के तहत कब और कितनी मिलेगी आर्थिक राशि
योजना के तहत दी जाने वाली राशि को सात भागों में बांटा गया है। ऐसे में योजना की सबसे पहली किस्त बेटी के जन्म के समय 2,500 रुपए की दी जाएगी। इसके बाद दूसरी किस्त एक वर्ष की आयु व टीकाकरण पूर्ण होने पर 2,500 रुपए मिलेगी। कक्षा 1 में प्रवेश के समय 4,000 रुपए की तीसरी किस्त दी जाएगी। चौथी किस्त कक्षा 6 में प्रवेश के समय 5,000 रुपए, पांचवीं किस्त कक्षा 10 में प्रवेश पर 10,000 रुपए, छठी किस्त कक्षा 12 में प्रवेश पर 25,000 रुपए दी जाएगी। वहीं योजना की सातवीं या अंतिम किस्त स्नातक पूर्ण होने व 21 वर्ष की आयु पर 1,00,000 रुपए दी जाएगी। इस प्रकार, बेटियों को उसकी शिक्षा के दौरान कुल 1.50 लाख रुपए की सहायता प्राप्त होगी।

योजना में आवेदन के लिए क्या है पात्रता और शर्तें
लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ पात्रता व शर्तें निर्धारित की गई हैं। योजना के तहत जो शर्तें व पात्रता मानदंड रखे गए हैं, इस प्रकार से हैं:

बालिका का जन्म राज्य सरकार या सरकार से अधिकृत चिकित्सा संस्थान में हुआ हो।

बालिका राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।

छात्रा सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत हो।

बालिका को सभी अनिवार्य टीकाकरण समय पर लगे हों।
योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
लाडो प्रोत्साहन योजना में आवेदन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं:

कन्या का जन्म प्रमाण पत्र

माता-पिता का आधार कार्ड

जन आधार कार्ड

आय प्रमाण पत्र

ममता कार्ड

जाति प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

बैंक खाता विवरण

पासपोर्ट आकार का फोटो

सक्रिय मोबाइल नंबर
लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत कैसे करें आवेदन
यदि आप लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए तरीके को फाॅलो करके आवेदन सकते हैं। इससे आपको ऑनलाइन आवेदन करने में आसानी होगी, तरीका इस प्रकार से है:

सबसे पहले लाडो प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।

यहां आपको ‘पंजीकरण’ (Registration) का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

इसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें।

अब योजना से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

अंत में ‘सबमिट’ बटन दबाएं और प्राप्त रसीद को सुरक्षित अपने पास रखें। आप इस रसीद नंबर की मदद से भविष्य में अपने आवेदन की स्थिति (Application Status) भी जांच सकते हैं।
विशेष कार्यशालाएं आयोजित कर दी जाएगी योजना की जानकारी
राज्य सरकार ने लाडो प्रोत्साहन योजना की शुरुआत पिछले वर्ष की थी, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पहले इस योजना का लाभ केवल सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को ही दिया जाता था, लेकिन अब इसे निजी विद्यालयों तक विस्तारित कर दिया गया है। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए नवंबर माह से विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज अपलोडिंग, आवेदन लॉक करने और भुगतान से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment