SSC CPO Vacancy Apply : खुशखबरी, एसएससी दिल्ली पुलिस और CAPF भर्ती SI वैकेंसीं में बंपर इजाफा, देखें लेटेस्ट ब्योरा
SSC CPO Vacancy 2024 : एसएससी ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीपीएएफ) में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर भर्ती को लेकर आयोजित हुई सीपीओ 2024 परीक्षा में वैकेंसी की संख्या में इजाफा किया है। दिल्ली पुलिस एसआई वैकेंसी की संख्या 186 (महिलाओं के लिए 61, पुरुषों के लिए 125 ) जस की तस है लेकिन सीएपीएफ में पदों की संख्या 4001 से बढ़ाकर 5122 कर दी गई है। यानी बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी में 1121 पद बढ़ा दिए गए हैं।

यहां क्लिक करें।
एसएससी ने सीपीओ दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ एसआई भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम 20 अक्टूबर को जारी किया था। एसएससी सीपीओ भर्ती 2024 में 5296 का चयन किया गया है। इसमें 455 महिलाएं और 4841 पुरुष शामिल हैं। इससे पहले एसएससी ने परीक्षार्थियों को पेपर-2 में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण मेडिकल एग्जामिनेशन व डीवी के लिए 22246 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
- दिल्ली पुलिस में 61 सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 61 अभ्यर्थियों की सिफारिश की गई है।
- सीएपीएफ में 394 पदों के लिए 394अभ्यर्थियों की सिफारिश की गई है।
- दिल्ली पुलिस में 125 सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 113 अभ्यर्थियों की सिफारिश की गई है। 12 EWS और 11 OBC कैंडिडेट अनारक्षित स्टैंडर्ड पर क्वालिफाई हुए।
- वहीं सीएपीएफ में 513 पदों के लिए 413 अभ्यर्थियों की सिफारिश की गई है। 06 एससी, 01 एसटी, 461 ओबीसी और 361 EWS कैंडिडेट अनारक्षित स्टैंडर्ड पर क्वालिफाई हुए
A – दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर
B पद- सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सब इंस्पेक्टर
C – औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सब इंस्पेक्टर
D – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सब इंस्पेक्टर
E- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBPF) में सब इंस्पेक्टर
F – सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सब इंस्पेक्टर
एसएससी ने एसआई भर्ती 2024 के लिए आठ से 28 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन लिए थे और 27 से 29 जून 2024 तक पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराई थी। पांच जुलाई को उत्तरकुंजी जारी हुई और दो सितंबर 2024 को पहले चरण का परिणाम घोषित किया गया। इस भर्ती में 4187 पदों के लिए देशभर से 734157 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।







