Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

UCO Bank Apprentice Recruitment 2025 Apply : ग्रैजुएट युवाओं के लिए यूको बैंक में निकली भर्ती,532 अप्रेंटिस पदों पर करें अप्लाई

Published On: October 27, 2025
Follow Us

UCO Bank Apprentice Recruitment 2025 Apply : ग्रैजुएट युवाओं के लिए यूको बैंक में निकली भर्ती,532 अप्रेंटिस पदों पर करें अप्लाई

UCO Bank Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: अगर आप भी बैंक में नौकरी करने का सपना देखते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। UCO Bank ने 532 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.uco.bank.in पर जाकर आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से 30 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को nats.education.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पोर्टल पर पूरी जानकारी देने वाले उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगे।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 532 अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनमें से 229 पद सामान्य वर्ग के लिए, 132 पद ओबीसी उम्मीदवारों के लिए, 98 पद एससी के लिए, 45 पद एसटी के लिए और 28 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।

  1. उम्मीदवारों की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1997 से पहले या 1 अक्टूबर 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट उपलब्ध है।
  2. उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  3. nats.education.gov.in वेबसाइट पर 100% पूर्ण प्रोफ़ाइल वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता मानदंड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी अवश्य देखें।

यूको बैंक अपरेंटिस भर्ती 2025 अधिसूचना लिंक

यूसीओ बैंक अपरेंटिस भर्ती 2025 ऑनलाइन आवेदन लिंक

उम्मीदवारों को उनकी अप्रेंटिसशिप के दौरान ₹15,000 का मासिक वजीफा मिलेगा।

एससी/एसटी श्रेणी शुल्क – निःशुल्क

सामान्य/ओबीसी/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी शुल्क – ₹800 + जीएसटी

विकलांग व्यक्ति – ₹400 + जीएसटी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment